The students at the state level, will play-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्राएं खेलेंगी प्रदेश स्तर पर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 3:24 PM (IST)
छात्राएं खेलेंगी प्रदेश स्तर पर
झुंझुनूं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिशियां ने एक बार फिर सह शैक्षिक गतिविधियों में अपना दमखम कायम रखा है। यही नहीं अब इस स्कूल की छात्राएं राज्य स्तरीय मुकाबले में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं जिला स्तर पर हुए कला महोत्सव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का खिताब जीता है। संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिशियां में आयोजित प्रार्थना कार्यक्रम में कला महोत्सव के अंतर्गत हुई समूह गायन प्रतियोगिता की उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया। परमवीर पीरूसिंह माध्यमिक विद्यालय में गत दिनों आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उप विजेता रहने वाली टीम में कंचन, कोमल, निशा, रिंकू, अनिशा एवं रौनक शामिल थीं। इसके साथ ही शिशियां माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं सरस्वती, विनिता व अंजली जिला स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही थी। इन्हें भी राज्य स्तर की टीम में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही डूंगरपुर में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यालय स्टाफ द्वारा विदा किया गया। सरोज जानूं, सरोज कुलहरि, विमला भैड़ा, डॉ. सुशील, दिनेश शर्मा, जगदीशप्रसाद, विजयकुमार व महावीरप्रसाद आदि मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement