भीलवाड़ा। जिले के खेराबाद ग्राम में स्थानीय आमजन ने सोमवार को पानी नहीं मिलनें के विरोध में सडक़ पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने 15 दिन में समस्याओं का दूर करने आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। वहीं गांव के दलित समाज ने सरपंच पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
खेराबाद ग्राम के वार्ड पंच राजेन्द्र सिंह पुरावत ने बताया कि गांव में पिछले गत वर्षो से पानी की समस्या आ रही है। पहले हम फैक्ट्री की पाईप लाइन से पानी ले लेते थे ,लेकिन कुछ महीनों से वह भी बन्द हो गयी है। जिसके कारण हम काफी दूर से पानी लाना पड रहा है। इसके साथ ही गांव में सडक़ ,नाली व बिजली के तारों की भी समस्याऐं है। जिनके लिए हमने जिला कलेक्टर की चौपाल में लिखित में शिकायत की थी लेकिन हमारी कोई सुनवायी नहीं हुई। वहीं ग्राम के ही दलित लादू लाल बलाई ने आरोप लगाया कि सरपंच हमारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते है जिससे समाज समाज में रोष है। जिसके कारण हमारा मौहल्ला काफी पिछडा हुआ है। वहीं पंचायत समिति सुवाणा के विकास अधिकारी कैलाश ने कहा कि हमने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को सूना है और उन्हे 15 दिवस के भीतर पुरा करने का का आश्वासन दिया है। इसके लिए ग्राम में पानी के लिए 5 हजार फिट की पाईप लाईन लगायेगें और यूआईटी से फंड मिलते ही सडक व नाली का निर्माण भी कर दिया जायेगा। वहीं बिजली के तारों की समस्या के लिए विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को बुलाया गया है और उन्हे कहकर जल्द ही तारों को सही करवाया जायेगा।