मेरठ। फरवरी 2017 में मानसरोवर स्थित जसवंत राय हास्पिटल में 17वां मुफ्त पेस मेकर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में लगभग 15 जरुरतमंद मरीजों को डेढ़ लाख कीमत के पेस मेकर बिल्कुल मुफ्त लगाए जाएंगे। इन सभी मरीजों का पहले चयन किया जाएगा। पेस मेकर लगाने का काम पेस इंटरनेशनल अमेरिका के साथ संयुक्त रुप से होगा। सन् 2001 से अब तक 270 मरीजों को मुफ्त पेसमेकर लगाया जा चुका है। जिस भी मरीज को ये सुविधा दी जाएगी उसका खाना, दवाईंया, रहना भी मुफ्त होगा। ये कार्य वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में होगा। अस्पताल के मुताबिक जो भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहता है वो अपना आवेदन अस्पताल से कर सकता है।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]