करनाल। आराईपुरा गांव में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी जैकी की तलाश शुरू कर दी है। जो वारदात के बाद से ही गांव से फरार है। वहीं पीड़िता को कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया से बातचीत में पीड़िता के पिता ने खुद के दलित होने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई और कहा कि आरोपी सवर्ण जाति से संबंधित है। ऐसे में उसके पास राजीनामे के लिए लगातार फोन आ रहे हैं....