पलवल।
महात्मा गांधी जी की जंयति पर गांव बामनीखेड़ा के सरपंच महावीर शर्मा के
नेतृत्व में गांव के सरकारी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी
मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी याद करते हुए
ग्राम सभा की एक बैठक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाात्मा
गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला
गया।
कार्यक्रममें मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद की चैयरपर्सन चमेली
देवी सोलंकी उपस्थित रही। मुख्य अतिथि के साथ-साथ गांव के सरंपच महावीर
शर्मा, पूर्व ब्लॉक समिति चैयरमेन प्रेमचंद शर्मा व गांव गणमान्य लोगों ने
महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच महावीर शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी
राष्ट्रपिता थे जिन्होन सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का पाठ पढाया था। ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणो को सरकार की जनयोजनाओंं के
बारे बताया गया और विकास कार्यो की समीक्षा की गई। जिसमें हमारी योजना,
हमारा विकास, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम पंचायत ईमेल वेबसाइट के बारे में
बताया गया व ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के बारे में
विस्तृत जानकारी दी और पीएम आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं पर विशेष बल
दिया गया। इस मौके पर ग्राम सचिव कुलदीप शर्मा, ऐलम गोड़, टेकचंद, श्रमती
पंच महेंद्री, पुष्पा पंच, रानी पंच, गोपी, सुरेश, राजकुमार गौड व हरिसिंह
मुख्यरुप से मौजूद रहे।