The five-point demands performance ABVP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 9:27 PM (IST)
पांच सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज गेट पर जमकर नारेबाजी की। अपनी विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन भी सौपा। छात्रसंघ अध्यक्ष ईश्वर लाल मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में व्याख्याताओं के 40 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 16 नियुक्ति पर हैं, और चार सविदा पर है। वहीं महाविद्यालय की स्थापना 1964 में हुई थी लेकिन स्थापना के 52 वर्षों के अंतराल में भी एमएससी एम कॉम की संकाय नहीं है उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति जो प्रतिवर्ष फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक आ जाती है। जो अभी तक नहीं आई महाविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जल्द मांगो को पूरी करने की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है, की मांगो को पूरा नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement