The dirt and Garbage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर में गंदगी और कूडा कचरा

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 8:06 PM (IST)
शहर में गंदगी और कूडा कचरा
मोहाली । नगर निगम के पूरे शहर की सफाई का प्रबंध एक प्राईवेट कंपनी को देने के बावजूद भी शहर में इन दिनों शहर में गंदगी और कूडा कचरा फैला हुआ है। शहर में फैली गंदगी देखने से ऐसा लग रहा है कि भारत सरकार द्वारा बढिय़ा सफाई प्रबंधों संबंधी अवार्ड हासिल करने उपरांत नगर निगम और सफाई करने वाली कंपनी लापरवाह हो गई है। कौंसलर कुलजीत सिंह बेदी ने इस समय शहर में सफाई प्रबंधों की मंदी हालत संबंधी नगर निगम के मेयर को एक पत्र लिख कर तुरंत सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। इस पत्र की एक कापी निगम कमिशनर को भी भेजी गई है।निगम के मेयर को लिखे पत्र में कौंसलर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि निगम द्वारा शहर की सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था डगमगा रही है। सफाई करने वाली प्राईवेट कंपनी के कर्मचारी सिर्फ मार्कीटों और मु य सड़कों पर ही सफाई करते दिखाई देते हैं। इस के इलावा रिहायशी क्षेत्रों और मार्कीटों में दुकानों की बैकसाईड कोई सफाई नहीं हो रही है, जगह जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। उन्होंने शहर के फेज-3 बी1 और 3बी2 में गंदगी के लगे ढेर दिखाते हुए कहा कि अगर शहर के बिलकुल बीच वाले हिस्से में सफाई की ऐसी हालत है तो निगम अधीन आते गांवों की हालत बारे सफाई प्रबंधों का अनुमान बड़ी असानी से लगाया जा सकता है। इन दिनों डेंगू तथा चिकनगुनिया जैसी भयानक बीमारियां फैल रही हैं और ऊपर से शहर में गंदगी फैली हुई है जो कि शहर की सुंदरता को कलंकित कर रही है, वहीं भयानक बीमारियां को अंजाम देने में अपना योगदान डाल रही है।
उन्होंने निगम के सैनेटरी विंग के अधिकारियों बारे कहा कि शहर की सफाई के लिए प्रति महीना लगभग एक करोड़ रुपए वसूलने वाली कंपनी तो सफाई पक्ष से लापरवा हो रखी ही है परंतु उस से भी अधिक हैरानी की बात यह है कि निगम का सैनेटरी विंग बिल्कुल लापरवाह हो चुका है जो कि सफाई की सही ढंग के साथ सुपरवीजन नहीं कर रहा। बेदी ने मांग की कि सफाई करने वाली प्राईवेट कंपनी और सैनेटरी विभाग के अधिकारियों की तुरंत खिंचाई की जाये जिससे शहर में सफाई व्यवस्था सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि सफाई की तरफ ध्यान न दिया गया तो वह यह मसला निगम की आने वाली मीटिंग में उठाएंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement