The cultural program in Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिश्री तो मीठा तेरा नाम शेरा वालिये पर नाचे श्रद्धालु

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 11:03 PM (IST)
मिश्री तो मीठा तेरा नाम शेरा वालिये पर नाचे श्रद्धालु
फाजिल्का। श्री संकट मोचन पंचमुखी बाला जी संघ द्वारा भगवान परशुराम मंदिर ने छटा विशाल जागरण करवाया गया, जिसमे विशेष तौर पर भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण सभा के पंजाब चेयरमैन खनमुख भारती, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी स. समरबीर सिंह रामपुरा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव डा. यशपाल जस्सी, बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। अन्य मेहमानों में समाज सेवी विजय छाबड़ा, लेक्चरार शेलेंदर सेठी, दीनानाथ सचदेवा,उद्योगपति राज कुमार पेडि़वाल पिंटू, रिटायर्ड तहसीलदार महेंद्र त्रिपाठी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल थे। इस अवसर पर श्री बाला जी का पूजन अशोक सेठी, डा. नरेंद्र सेठी, शेखर छाबड़ा, संदीप महता, मनोज शर्मा, पत्रकार गुलशन अनेजा, अशोक वाट्स, डा. अनमोल ग्रोवर, प्रिंसिपल दयानंद, सन्नी खत्री द्वारा परिवार सहित शामिल होकर करवाया गया। सेवादारो ने बताया जागरण के दौरान प्रमुख भजन गायक हरिंदर सिंह हैप्पी डिलाइट, विकास दुआ (मुंबई वाले) व अंजलि सागर (मुंबई वाले) द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर भजन गायक हैप्पी डिलाइट ने लोगो की मांग पर मिश्री तो मीठा तेरा नाम शेरा वालिये गाकर लोगो को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस जागरण को संचालन करने में श्री संकट मोचन पंचमुखी बाला जी संघ के सेवादार विशाल त्रिपाठी, नितीश शर्मा, कृष्ण भास्कर, नरिंदर शर्मा, अनिल शर्मा, पर्स डोडा, काविश कटारिया, पियूष कटारिया, सोनू शर्मा, अविरल सेठी, नानक सिंघ, तकिंकले अरोरा, विषय धूडिय़ा, आदित्य त्रिपाठी, रणजीत सिंघ व अन्य सेवादार द्वारा सहयोग किया गया। जागरण के दौरान श्री संकट मोचन पंचमुखी बाला जी संघ की और से सभी विशेष मेहमानों व कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement