The crusade to bring justice home opened-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्याय को घर घर पहुचाने के लिए मुहिम का आगाज

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 9:33 PM (IST)
न्याय को घर घर पहुचाने के लिए मुहिम का आगाज
रूपनगर। कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रूपनगर की तरफ से आज न्याय को घर घर पहुचाने के लिए न्याय को घर-घर पहुंचाने की मुहिम का आगाज हुआ। इसके तहत ज़िले के सारे पैरा लीगल वालंटियर ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से दी जाने वाली सेवाओं का प्रचार घर घर जा कर करेंगे और मुफ्त कानूनी सेवायों से सम्बंधित वकील यह संदेश अदालतों में आने वाली पब्लिक तक पहुंचायेगे। इसकी शुरूआत बलविंदर सिंह संधू ज़िला और शेषन जज कम चैयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रूपनगर ने किया। इस कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। इस मोके पर ज़िला और सेशन जज बलविंदर सिंह ने बताया कि ज़िला कानूनी अथॉरिटी की और से कई मुफ्त सेवाएं दी जाती हैं और यह सेवायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस मुहीम का आयोजन किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति जिसकी सालाना आमदन डेढ़ लाख रूपये से कम हो ,अनूसूचित जाती ,कुदरती आफतों से पीड़ित ,उद्योगिक वर्कर ,हिरासत मैं केदी ,मानसिक रोगी ,अपांग व्यक्ति यह मुफ्त कानूनी सहायता ले सकता है। यह भी पढ़े :गंगा से गांव के तालाब तक आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत, SEE 20 PIC
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement