The country will develop from education-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षा से ही होगा देश का विकास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 8:32 PM (IST)
शिक्षा से ही होगा देश का विकास
जींद। जिस देश में शिक्षा और शिक्षादाताओं की पूजा होती है। वे देश अन्य देशों की तुलना में आगे निकल जाते हैं। ऐसा ही कुछ ध्येय है केंद्र सरकार का। जो शिक्षा के स्तर को सुधारने और हर युवा तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसी कारण आज भारत देश दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले आगे बढ़ता जा रहा है। ये कहना है केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का। वे शुक्रवार को जींद के बुडायन गांव में देश के 1141वें केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखने के दौरान लोगों को संबोधन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर देश या प्रदेश का विकास वहां की शिक्षा पर निर्भर है। इसकी मजबूती के लिए सरकार के साथ आम जनता को भी आना होगा और देश को सौ फीसदी शिक्षित करने पर काम करना होगा। उन्होंने शिक्षकों से भी छात्रों को बेहतर शिक्षा देने की अपील की। जिससे आने वाले समय में देश के बेहतर निर्माण में उनका योगदान हो सके। साथ ही उन्होंने देशभर में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। इस मौके पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री चैधरी बीरेन्द्र सिंह, उचाना हल्के की विधायक प्रेमलता, डीसी विनय सिंह, विधायक जसबीर देशवाल, बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, संजीव बुआना, विनोद सिंगला, रामफल लौट, एडवोकेट सुरेन्द्र पाल, ओपी पहल, हरेन्द्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, स्वामी राघवानन्द, सन्तोष दनौदा, राकेश रेढू, सज्जन श्योकन्द, शिवनारायण शर्मा और बीजेपी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ? यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement