ऑफिस में लटकती मिली एकाउंटैंट की लाश, पढ़ें पूरा मामला
khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 10:46 AM (IST)
इलाहाबाद : सीडीए पेंशन के एकाउंटैंट की लाश
उसके ही आफ़िस में फांसी पर लटकती मिली है । सुबह ऑफिस खुलने पर शव देखा गया तो
विभाग समेत प्रशासनिक अमले में सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम
कराया। रिपोर्ट में फांसी से मौत की
पुष्टि हुई है। सीडीए पेंशन इलाहाबाद में कार्यरत सीनियर एकाउंटेंट रवींद्र नाथ
तिवारी जौनपुर चंदवन के रहने वाले है । वह यहां परिवार सहित कर्नलगंज राजीव नगर
में रहते थे।
शाम करीब छह बजे आफिस के सभी कर्मचारी घर चले
गए, लेकिन रवींद्र अपने केबिन में बैठे रहे। रात करीब दो बजे तक वे घर नहीं
पहुंचे तो परिवार के लोग आफिस में पता लगाने पहुंचे । तो किचन में रवींद्र की लाश
साड़ी के फंदे से लटक रही थी। एकाउंटेंट की मौत पर हड़कंप मचा तो थोड़ी देर में पुलिस
व जिला प्रशासन की टीम भी पहुंच गई ।
परिजनों ने बताया कि रवींद्र इन दिनों काफी
परेशान थे। आफिस में काम व अधिकारियों का दबाव ज्यादा था । वह कई बार ट्रांसफर की
अर्जी भी दे चुके थे। लेकिन ट्रांसफर नहीं हो रहा था ।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहरयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर