Advertisement
सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है : शीन काफ़ निज़ाम

पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि सदस्यों के सुझावों और विश्वास के कारण ही समिति सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। समिति निरंतर अपनी कमियों में सुधार करते हुए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि वे समिति पर इसी तरह अपना विश्वास और सहयोग बनाए रखें।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीडी जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति की गतिविधियों एवं सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
आमसभा के प्रारंभ में समिति के उपाध्यक्ष सुनील बोहरा ने वार्षिक प्रतिवेदन का पठन किया, जिसकी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुष्टि की। इसके पश्चात संचालक मंडल की ओर से समिति के मुख्य कार्यकारी अमरचंद पुरोहित ने गत आमसभा की कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न विषयों पर आक्षेप पूर्ति एवं बिंदुवार टिप्पणियां भी प्रस्तुत कीं।
आमसभा में सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। इस घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से समर्थन किया।इस अवसर पर समिति को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन भानु पुरोहित ने किया
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


