The collector know problom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलक्टर ने सुनी जनसमस्याएं

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 8:01 PM (IST)
कलक्टर ने सुनी जनसमस्याएं
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर पी.सी. किशन ने पंचायत समिति रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत सतझंडा के अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा जिला कलक्टर ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की अधिक से अधिक समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राणीणों की समस्या थी कि सड़क पर पर रास्ता खुलवाने के संबंध में जिला कलक्टर ने एसडीएम व विकास अधिकारी को इस सबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्रामीणों के बिजली पोल के संबंध की शिकायत पर जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव में आवारा पशुओं को नर्सरी में चारे की व्यवस्था करवाने एवं जिससे गांव में आवारा पशु इधर-उधर न घुमे की शिकायत पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्रामीणों की गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने की समस्या पर जिला कलक्टर ने चिकत्सिा विभाग के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने गांव में अधिक से अधिक शौचालय निर्माण के लिए विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये जिससे इस गांव को ओडीएफ किया जा सके। उन्होने इस अवसर पर खाला निर्माण, अतिक्रमण, नरेगा विभाग सहित अन्य विभागों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement