Advertisement
भाजपा की सोच राष्ट्र हित सर्वाेपरि की है और सेवा ही हमारा मूल मंत्र है - डा. अर्चना गुप्ता

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धावस्था पेंशन तथा महिला कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया।
डा. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 12 साल सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मुद्रा योजना, खेलो इंडिया और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल क्रांति और खेलों में बढ़ती भागीदारी ने भारतीय युवाओं को नई पहचान दी है। आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार को आगे बढ़ाने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है। यही युवा शक्ति आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। बूथ अध्यक्ष भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा का मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण ही केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर विजय का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से कार्य करें।
पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंजाब के लोग भी हरियाणा की तरह विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्र हित सर्वाेपरि की है और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।प्रदेश अध्यक्ष समारोह में पूर्व मंत्री कंवपाल गुर्जर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और वन मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यमुनानगर में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी नए आयाम स्थापित कर रही है।
नायब सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है - श्याम सिंह राणा
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यमुना नगर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


