The ASI apologized centurion throw pagdi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूबेदार की सरेबाजार पगड़ी उछालने वाले एएसआई ने माफी मांगी

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 8:58 PM (IST)
सूबेदार की सरेबाजार पगड़ी उछालने वाले एएसआई ने माफी मांगी
कपूरथला। सेना के सूबेदार की सरेबाजार पगड़ी उछालने वाले ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने लिखित तौर पर माफी मांग ली है। आप नेताओं और सिख संगठनों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो पाया है। करीब एक सप्ताह की रस्साकशी के बाद यह मामला सुलझा गया है। हालांकि पुलिस उच्चाधिकारियों ने आरोपों में घिरे एएसआई को पहले लाइन हाजिर और बाद में सस्पेंड कर दिया था।लिखित माफी में एएसआई जगजीत सिंह ने कहा कि छह अक्टूबर को लेह लद्दाख में तैनात सूबेदार मेजर सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव नवां पिंड गेटवाला किसी परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहा था। दो रैलियों की वजह से उसकी डीसी चौक से फत्तूढींगा चुंगी तक ट्रैफिक सुचारू बनाने की लगी हुई थी। इस पर उसने मेजर सिंह की बाइक की चाबी निकाल ली। जब सूबेदार ने उससे चाबी पकड़नी चाही तो उसके हाथ उठ गया। इससे सूबेदार की पगड़ी उतर कर सड़क पर गिर गई। वह अपनी इस हरकत के लिए सूबेदार से माफी मांगता है। उसे सूबेदार पर हाथ नहीं उठाना चाहिए था। एएसआई जगजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता ब्लाक प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन, सेक्टर इंचार्ज चरणजीत सिंह, यूथ नेता अरविंदरपाल सिंह, दारा सिंह, सेक्टर जोन मेंबर चरणजीत सिंह, यूथ नेता सतीश कुमार, परमजीत सिंह, जसविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह और सिख संगठनों के प्रतिनिधियों में गुरप्रीत सिंह बंटी, हरप्रीत सिंह रॉनी, तिरलोक सिंह, डा. दविंदर सिंह मोमी की मौजूदगी में एएसआई जगजीत सिंह ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उधर, सूबेदार मेजर सिंह ने भी लिखित तौर पर आगे कार्रवाई न करवाने के लिए माफीनामा पर हस्ताक्षर किए लेकिन एएसआई का सस्पेंशन जारी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement