Advertisement
टीजीटी परीक्षा आज, प्रयागराज में बने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जौनपुर से परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी ने कहा, "मैं परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी ठीक से करके आया हूं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को ले जाने की सख्त मनाही है।"
एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा, "परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। यहां प्रशासन की टीमें भी मौजूद हैं, ताकि नकल-विहीन परीक्षा हो सके। परीक्षा सही ठीक से कराने की बात कही गई है, जो वाकई अच्छा है।"
टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के 36 जनपदों में 614 सेंटर बनाए गए हैं। यूपीईएसएससी ने कुल 3539 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें कुल 868531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


