Advertisement
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन

इस महफिल में सिंगर निहाल तौरो, म्यूजिशियन केशव आनंद और एक्ट्रेस-लिरिसिस्ट सोनिया कपूर, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक समेत कई लोग शामिल हुए। वहीं, बाकी तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर श्रेया घोषाल और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने इस महफिल में अपनी आवाज और संगीतमय प्रस्तुती देते नजर आ रहे हैं।
अभिनेत्री ने खूबसूरत शाम की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर लिखा, "क्या खूबसूरत शाम थी। गुरुपर्व के दिन, तिथि के हिसाब से मेरे बर्थडे पर, छत (टेरेस) पर, पूरे चांद की रोशनी में एक छोटी-सी महफिल जमी थी। वहां हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने लाइव गाना गाया। साथ में निहाल तौरो और केशव आनंद ने भी परफॉर्म किया और इस महफिल को होस्ट किया था।"
उन्होंने महावीर जैन फिल्म्स को खूबसूरत झुमकों के लिए धन्यवाद दिया, जो उन्होंने उस शाम पहने थे। आखिर में उन्होंने अपनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की कास्ट का जिक्र किया और बताया कि सूरज बड़जात्या की ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
सूरज आर. बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में हैं। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, शाद रंधावा, श्रुति सेठ, गीता अग्रवाल शर्मा, कृष राव और अशनूर कुकरेजा जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


