tehsil divas in badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तहसील दिवस: पुष्टाहार बेचने वाली कार्यकत्रियों पर दर्ज कराएं मुकदमा

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 7:15 PM (IST)
तहसील दिवस: पुष्टाहार बेचने वाली कार्यकत्रियों पर दर्ज कराएं मुकदमा
बदायूं। बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पुष्टाहार वितरण योजना के अन्तर्गत नियमित वितरण न कराने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध कोई रियायत न बरतते हुए जांच में दोषी पाए जाने पर सीधे मुक़दमा दर्ज कराया जाए। पुष्टाहार वितरण न करने तथा बेचने सम्बंधी तहसील दिवस में शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने कड़ा रूख अपनाते हुए डीपीओ सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों से अनियमितता पाए जाने पर किसी प्रकार की रियायत न बरतने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को डीएम एवं एसएसपी महेन्द्र यादव ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ तहसील बिल्सी में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतों को सुना। चुनाव प्रक्रिया के बाद पहला तहसील दिवस होने के कारण शिकायत कर्ता कम संख्या में ही पहुंचे। तहसील दिवस में मात्र 30 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ग्राम सिरतौल की वविता ने शिकायत की कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री ममता पुष्टाहार का वितरण करने के वजाए पशु पालकों को बेच देती है। डीएम ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। विद्युत विभाग एवं खाद्यान्न वितरण न करने सम्बंधी शिकायतें ज्यादा संख्या में प्राप्त हुईं। बिना रीडिंग लिए बिल प्राप्त होने सहित बिल्सी के इसहाक नूरी ने शिकायत की कि अक्टूबर 2016 में उसके यहां मीटर लगाया था और आज तक न ही रीडिंग ली गई है और न ही बिल प्राप्त हुआ है। ग्राम राजपुर रोशन नगर के वलदेव सिंह ने कोटेदार राजेश कुमार तथा ग्राम पंचायत गढ़ी खानपुर के सोनपाल ने कोटेदार चरन सिंह की शिकायत की कि कोटेदारों ने लम्बे समय से राशन का वितरण नहीं किया है और करते भी हैं तो अधिक मूल्य पर मानक से कम देते हैं। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी के उपस्थित न होने के कारण डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को हिदायत दी कि जांच कर कठोर कार्रवाई अमल में लाएं।
गांव से दूर हो शराब की दुकान
ग्राम निजामपुर के सेनपाल सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शिकायत की कि शराब के ठेके की दुकान गांव से दूर खुलवाई जाए। डीएम, एसएसपी ने मामले को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए आबकारी विभाग के निरीक्षक को हिदायत दी कि मौके पर जाकर जांच करें और शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से उचित फैसला लें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement