राजसमन्द। भरे बाजार में सरेराह एक युवती को छेड़ना और फब्तियां कसना एक युवक को भारी पड़़ गया और युवती ने लोगों की भीड़ के बीच युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार कांकरोली के जलचक्की चौराहे के पास एक युवती अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक मनचले ने उसे अपने साथ चलने का इशारा किया। जिससे गुस्साई युवती ने युवक की धुनाई कर दी।