बून्दी। शहर के वार्ड 13 के आंगनबाडी मे पढने वाले छात्र छात्राओं को प्रोपटी संघ की और से जर्सीयां वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा रहें। अध्यक्षता सभापति महावीर मोदी ने की। विषिष्ट अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, वार्ड पार्शद संजय भूटानी, प्रोपटी संघ अध्यक्ष रवि जैन, महावीर खंगार रहें। इस अवसर पर विधायक डोगरा ने कहा कि वार्ड मे स्थित तलाई का विकास कराकर जनता राहत दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन फकीरचन्द ने किया।