Teachers Day and Janmashtami Celebrated with Great Enthusiasm at DIET Dungarpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाइट डूंगरपुर में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 4:36 PM (IST)
डाइट डूंगरपुर में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया
डूंगरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यडाइटद्धए डूंगरपुर में शनिवार को शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश श्रीमाल, अध्यक्षता डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह अहाड़ा ने की। इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक रामलाल पाटीदारए उप प्राचार्य अजय जैन एवं वरिष्ठ व्याख्याता धर्मेश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम आईएफआईसी प्रभागाध्यक्ष रितेश कुमार पंड्या के निर्देशन में आयोजित हुआ। छात्राध्यापकों ने शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं तथा संस्थान के प्रत्येक शिक्षक का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राध्यापक खुश, संगीता, भूपेश, पलकए विद्या पटेल, मुकेश, शिवानी, मोक्षा एवं प्रिंसी सहित अन्य छात्राध्यापकों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पूजा-अर्चना की। साथ ही प्राचार्य सभागार को आकर्षक रूप से गुब्बारों एवं सजावटी सामग्री से सजाया गया।
मुख्य अतिथि दिनेश श्रीमाल ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में ज्ञानए संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हुए उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह अहाड़ा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन.दर्शन एवं उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कर्मए कर्तव्य एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है। वरिष्ठ व्याख्याता आलोक शर्मा ने शिक्षक की महिमा एवं समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि एवं पुरस्कृत शिक्षक रामलाल पाटीदार ने डाइट डूंगरपुर से जुड़े अपने श्रेष्ठ अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका जाह्नवी ने कियाए जबकि आभार आईएफआईसी प्रभागाध्यक्ष रितेश कुमार पंड्या ने व्यक्त किया।।
इस अवसर पर ऋषिन चौबीसा, सौरभ पहाड़, विक्रम चौबीसा, सुषमा शर्मा, पिंकी कुंवर, हेमलता जैन, अजीम प्रेमजी संस्था के प्रतिनिधि तथा डीएलएड के छात्र-छात्राएं सहित संस्थान के कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement