tanwar says congress supportive candidate will be win-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तंवर भी पहुंचे वोट डालने, जीत का किया दावा

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 12:59 PM (IST)
तंवर भी पहुंचे वोट डालने, जीत का किया दावा
सिरसा। नगर परिषद चुनाव को लेकर रविवार सुबह 8 बजे से वोटिंग प्रारंभ हो गई। आमजन के साथ साथ नेताओं ने भी सुबह सुबह अपना वोट डाला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और उनकी पत्नी अवंतिका तंवर ने वार्ड न 3 में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की भाजपा और इनेलो ने सिरसा के साथ भेदभाव किया है। जिसके चलते सिरसा की जनता रविवार को इनको सबक सिखाने का काम करेगी। तंवर ने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा की प्रशासन ने शनिवार को उनके कार्यकर्ताओं के घर छापेमारी की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement