Swing the nomination process in gonda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नामांकन प्रक्रिया जोरों पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 5:44 PM (IST)
नामांकन प्रक्रिया जोरों पर
गोंडा। विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन के छठवें दिन मंगलवार को जिले के तरबगंज विधान सभा क्षेत्र से प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह गोंडा सदर से बसपा के जलील खां और निर्दल निर्मल श्रीवास्तव व सईद मुईद, मनकापुर से बसपा के रमेश गौतम व गौरा से निर्दल राम अवतार और राजेश के साथ कांग्रेस से तरुण पटेल और कटरा बाजार से बसपा प्रत्याशी मसूद खां ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले में विधान सभा का चुनाव पांचवें चरण में होना है। नामांकन के लिए दो फरवरी से नौ फरवरी तक समय निर्धारित किया गया है। पहले दिन सात विधान सभा सीटों में एक मात्र गौरा से भाजपा के प्रत्याशी प्रभात वर्मा ने नामांकन किया था। दूसरेे दिन जिले के मेहनौन विधान सभा सीट पर सपा से विधायक नन्दिता शुक्ला के पुत्र और सपा के प्रत्याशी राहुल शुक्ला और तरबगंज से बसपा प्रत्याशी पप्पू सिहं व गौरा से बसपा के अबदुल कलाम मलिक और कटराबाजार से भाजपा के बावन सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया था। तीसरे दिन किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। जबकि चौथे दिन दो निर्दल ने परचा भरा। पांचवें दिन गोंडा सदर से भाकपा के ईश्वर शरण शुक्ला, मेहनौन विधान सभा सीट पर सपा से विधायक नन्दिता शुक्ला के पुत्र और सपा के प्रत्याशी राहुल शुक्ला ने दूसरा सेट और कर्नलगंज से बसपा प्रत्याशी संतोष तिवारी, मनकापुर से राम बिशुन आजाद व गौरा से निर्दल कुंवर बिक्रम सिंह सपा के राम प्रताप सिंह और कटरा बाजार से भाजपा के बावन सिंह ने भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल किया।

[@ खास खबर EXCLUSIVE: क्या है मुलायम का गेम प्लान]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement