Swing the nomination process in gonda Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नामांकन प्रक्रिया जोरों पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 5:46 PM (IST)
नामांकन प्रक्रिया जोरों पर
छठवें दिन मंगलवार को जिले के तरबगंज विधान सभा क्षेत्र से प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कमरुद्दीन समेत दर्जनों कद्दावर नेताओं के साथ नामांकन पत्र भरा। गोंडा सदर से बसपा के जलील खां और निर्दल निर्मल श्रीवास्तव व सईद मुईद, मनकापुर से बसपा के रमेश गौतम व गौरा से निर्दल राम अवतार और राजेश के साथ कांग्रेस से तरुण पटेल और कटरा बाजार से बसपा प्रत्याशी मसूद खां ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह जगह बैरीकेडिंग कर भीड़ को परिसर के बाहर ही रखा गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह स्वयं परिसर में घूम-घूम कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। यूपी चुनाव के दो सर्वे-एक में भाजपा,दूसरे में सपा-कांग्रेस अव्वल

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement