Advertisement
युवाओं से ठगी का ये पैंतरा जानकर दंग रह जाएंगे आप... 300 शिकार

इलाहाबाद के क्लाइव रोड पर किराये के फ्लैट में इंटरनेशनल लिंक के नाम से छह महीने पहले कंपनी का दफ्तर खुला। यहां महाराष्ट्र के समुएल डेविड अकरल नाम का युवक बाॅस था। यहां कंपनी ने विज्ञापन जारी किया । जिसमें मुंबई स्थिति पानी के जहाज यानी मर्चेंट नेवी में वैकेंसी की घोषणा हुई और कंपनी ने 500 पदों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन मांगे गए ।नौकरी के लिये इलाहाबाद, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी जिलों से आवेदन करना था। धड़ाधड़ युवाओ ने आवेदन किया। इंटरव्यू हुआ और 300 युवक और युवतियों का चयन कर लिया गया।
लाखों रुपये लेकर फरार
हंगामा कर रहे युवाओ ने बताया कि जिनका चयन हुआ उनसे 25 हजार रुपये ट्रेनिंग के लिये जमानत राशि जमा करायी गयी। बाद में मेडिकल चेकअप शुरू हुआ तो छह - छह हजार रुपये एक्सिस बैंक के एक खाते में जमा करा लिये गये। सभी की ट्रेनिंग की तिथि तय हुई और कई समूह के तीन सौ युवाओ को बांटकर अलग अलग बुलाया गया । बताया गया कि ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं हुआ है। इसलिए एसी बसों से मुंबई जाने की व्यवस्था है । 11 जून को पहला समूह ट्रेनिंग पर जाने के लिये इलाहाबाद पहुंचा। लेकिन यहां देर रात तक न बस आयी न कंपनी के लोग। जब सभी कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला बंद था। कंपनी के अधिकारियों के एक दर्जन मोबाइल नंबर पर फोन किया जाता रहा। लेकिन सभी स्विच आफ थे। मामले में युवकों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की तो पुुलिस टालमटोल करने लगी। इस पर युवाओं ने एसएसपी से शिकायत की। जिस पर आज मुकदमा दर्ज हुआ।
क्या कह रही पुलिस
मामले में सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर में समुएल डेविड अकरल व स्टाफ अवधेश पांडे, राहुल, अनूप आदि के विरूद्ध तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्यालय के भवन स्वामी से पूछताछ हुई तो बताया कि दो दिन से कार्यालय में कोई नहीं आ रहा है। भवन स्वामी को कार्यालय के अंदर के सामान से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई है। इन लोगों तक पहुंचने के लिए सामान की व दफ्तर की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


