SUV Dvidor smash collides with truck 2 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई एसयूवी, 2 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अगस्त 2017 5:41 PM (IST)
डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई एसयूवी, 2 की मौत
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर में एसयूवी सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। हादसे के बाद सभी बुरी तरह कार में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निकाला और अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक, किसी काम के चलते बिहार गए एसयूवी सवार चार युवक रविवार रात चंदौली वापस आ रहे थे। रास्ते में रविवार रात करीब 12 बजे सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जसौली गांव के पास तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रही ट्रक से जा टकराई। चंदौली एसपी संतोष सिंह पुलिस सहित मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार चालक को स्टेयरिंग में फंसे होने के कारण निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल भी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल चंदौली भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी के बीएचयू रेफर किया गया। मृतकों में एक की पहचान अलीनगर के पारस नाथ के पुत्र आनंद के रूप में हुई है। अन्य युवकों की पहचान कराई जा रही है।
कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया, "हादसे में एक व्यक्ति की कार में ही मौत चुकी थी। वहीं दूसरे व्यक्ति की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। दो लोगों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एक मृतक की पहचान अलीनगर निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement