summit on heart disease in sirohi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हृदय रोग पर शुरू हुआ विशेषज्ञों का मंथन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 11:08 AM (IST)
हृदय रोग पर शुरू हुआ विशेषज्ञों का मंथन
सिरोही। सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांति वन में 11वें अखिल भारतीय हृदय रोग उपचार एवं बचाव सम्मेलन में विशेषज्ञों का मंथन शुक्रवार को शुरू हो गया। इसमें भारत सहित विश्वभर के कई देशों से पहुंचे हृदयरोग विशेषज्ञों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। सम्मेलन आयोजक अध्यक्ष डॉ. एच.के. चोपड़ा ने कहा कि यह शानदार अवसर है जब हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारी के रोकथाम और उसके बचाव के लिए हम इस संस्थान में पहुंचे हंै। इसमें अंग्रेजी दवाओं के साथ प्राकृतिक तथा योग की पद्धति पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञ बीके शिवानी ने कहा कि मन और विचार हमारी सारी कर्मेन्द्रियों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में जब मन की स्थिति ज्यादा खराब होती है तो उस समय दवाएं भी बेअसर हो जाती हैं। इसके लिए हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए मन में सकारात्मक और आध्यात्मिक पद्धति को विकसित करना होगा। खोजेंगे हृदय रोग का स्थाई इलाज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement