Sukhbir spreading communal -gurpreet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुखबीर फैला रहे हैं सांप्रदायिक माहौल -गुरुप्रीत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 8:13 PM (IST)
सुखबीर फैला रहे हैं सांप्रदायिक माहौल -गुरुप्रीत

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब ने पंजाब के उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल की निचले स्तर की राजनीति करने और सूबे में सांप्रदायिक माहौल पैदा करने की आलोचना की है। स्थानीय पत्रकारों को संबोधन करते आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि आप नेता और दिल्ली के विधायका नरेश यादव को झूठे मामले में फंसाने के लिए पुलिस अधिकारियों पर दबाव डाले जाने की सुखबीर सिंह बादल को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

वड़ैच ने कहा कि मुख्य आरोपी विजय कुमार ने मीडिया सामने माना है कि पुलिस ने उस पर यादव का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया था, इससे साफ जाहिर होता है कि सुखबीर पुलिस को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। वड़ैच ने कहा कि वह इस मामले को ले कर माननीय राज्यपाल को मिलेंगे और यह मांग की जाएगी कि जिन आधिकारियों ने नरेश यादव के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया है, उन का पता करने के लिए निष्पक्ष जांच की जाए।

वड़ैच ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि सुखबीर बादल ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते झूठा केस दर्ज करवाया हो। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी मामले में भी दो निर्दोष सिक्ख नौजवानों को गिरफ्तार किया गया था, परन्तु बाद में सबूत न होने के कारण उनको रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :CM अखिलेश का खराब रथ बना Selfie प्वाइंट, SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement