लखनऊ। शहर का सबसे अधिक वी आई पी एरिया हजरतगंज चौराहा जहाँ एक छात्रा चलते ऑटो से इसलिये कूद गईए क्योंकि ऑटो में बैठा एक अधेड़ व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी कर अपनी हवस का शिकार बनाने की फिराक में था। छात्रा ने उसके इरादें भांपते ही चलते ऑटो से सड़क पर छलांग लगा दी। हालांकि चोंट आने के कारण वह जोर.जोर से रोने लगी तो दुकानदार और चैराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रा से माजरा पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया।