Student projects will be prominently Smart-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रोजेक्ट उत्कर्ष से विद्यार्थी बनेंगे स्मार्ट

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 7:26 PM (IST)
प्रोजेक्ट उत्कर्ष से विद्यार्थी बनेंगे स्मार्ट
बारां। सरकारी विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी एवं क्विज आधारित अधिगमन प्रणाली से शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए जिला कलक्टर बारां के मार्गदर्शन में मोइनी फाउंडेशन जयपुर व शिक्षा विभाग बारां द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष का शुभारंभ सांसद दुष्यंत सिंह ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय भीमगंज वार्ड में किया गया। सांसद ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत संचालित स्मार्ट क्लास में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं से इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली तथा छात्रों से सवाल जवाब किए। छात्र-छात्राओं ने बताया कि इससे हमें स्मार्ट क्लास में पढ्ना अच्छा लगता हैं, हमारी ई मेल आईडी से लॉगिन कर छोटे छोटे प्रश्नों को हल करना व केबीसी के द्वारा पाठ को समझने में आसानी होती हैं। इसमें विज्ञान के प्रेक्टिकल ऑनलाईन किये जा सकते हैं, मॉडल तैयार करते हैं, ऑनलाइन व ऑफलाइन क्विजों के द्वारा अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं, टेस्ट देकर अपनी तैयारी की जांच कर लेते हैं। मोइनी फाउंडेशन के निदेशक डॉ. विजय व्यास ने राजस्थान में प्रोजेक्ट उत्कर्ष संचालित जिलों की जानकारी देते हुये बताया कि शिक्षा सचिव नरेशपाल गंगवार के मार्गदर्शन में राजस्थान के 6 जिलों के 1200 से ज्यादा विद्यालयों में प्रोजेक्ट उत्कर्ष का क्रियान्वयन शुरू किया जा चुका हैं । सांसद ने प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुये जिला कलक्टर डॉ. एस पी सिंह, शिक्षा विभाग, मोइनी फाउंडेशन, छबड़ा थर्मल पावर प्लांट व शिक्षकों को शुभकामनायें दी व साथ ही जिले में ई-ज्ञान केंद्र सेटअप कर 10 सितंबर तक चालू करने के निर्देश दिये ।
परियोजना जिला समन्वयक अशोक कुमार योगी ने बताया कि इसके तहत छात्र क्विज आधारित प्रश्नोत्तरी व ज्ञठब् (कौन बनेगा करोड़पति) की तर्ज पर खेल-खेल में सरल व सुरुचिपूर्ण तरीके से पढ़ते हैं तथा साथ ही स्कूली शिक्षा से संबन्धित एनसीईआरटी (हिन्दी माध्यम) की पुस्तकें, गणित और विज्ञान के विडियो, विज्ञान के प्रयोग, एनीमेशन, विडियो-ऑडियो आदि का भी इसमे समावेश किया गया हैं जिसके तहत छात्र छात्राएँ आसानी से स्वयं अध्ययन करते हैं ।
सांसद के साथ प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा, छबड़ा छीपाबडौद विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, किशनगंज शाहाबाद विधायक ललित मीणा, अटरू बारां विधायक रामपाल मेघवाल, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, प्रभारी सचिव रोहित कुमार , जिला कलक्टर डॉ. एस पी सिंह, छबड़ा सुपर थर्मल पावर प्लांट मुख्य अभियंता प्रमोद अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शाहिद मोहम्मद, अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी रामकरण नागर, कन्हैया लाल देदवाल, एडीपीसी रमसा रामप्रसाद बैरवा व मोइनी फाउंडेशन के निदेशक डॉ विजय व्यास, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement