student murder for Alcohol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब के पैसे नहीं देने पर छात्र की हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 8:11 PM (IST)
शराब के पैसे नहीं देने पर छात्र की हत्या
डूंगरपुर/प्रतापगढ़। शराब के पैसे न देने पर एक युवक की हत्या मामला सामने आया है। डूंगरपुर पुलिस ने डूंगरपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों ने वेटेरनरी कॉलेज के छात्र प्रतापगढ़ निवासी पिंकेश सुथार की हत्या कर लाश नदी में फेंकने की बात कबूली है। डूंगरपुर पुलिस के अनुसार ने सदर थाने में युवक के पिता रमेश चंद्र सुथार ने 8 सितंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसमें कहा कि उनका बेटा पिंकेश 6 सितंबर की रात प्रतापगढ़ से डूंगरपुर गया था। उससे अंतिम बार 6 सितंबर को रात 10 बजे बात हुई थी। दूसरे दिन उसका फोन बंद आया तो उसके दोस्तों से पूछा तो पता चला कि पिंकेश डूंगरपुर पहुंचा ही नहीं। बाद में पुलिस को 21 सितंबर को उदयपुर के ऋषभदेव में एक नदी में युवक की लाश मिलने की सूचना मिली, लेकिन पिंकेश के फोटो अन्य थानों में नहीं भेजे जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस कारण ऋषभदेव पुलिस ने लाश को लावारिस समझ अंतिम संस्कार करवा दिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement