strike successful in kurukshtra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हड़ताल : वेतन काटने की चेतावनी का भी नहीं हुआ असर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 8:33 PM (IST)
हड़ताल : वेतन काटने की चेतावनी का भी नहीं हुआ असर
कुरुक्षेत्र। सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी, समाज-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर की ट्रेड यूनियनों-कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल का कुरुक्षेत्र में भी असर रहा। बिजली-पानी संबंधी समस्याओं के कारण लोग परेशान रहे। उधर रोडवेज बसों का चक्काजाम रहा। उधर, सरकार ने हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने तक की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद हड़ताल सफल रही। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश कुमार का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया था। बिजली-पानी और रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। शिक्षा विभाग और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में भी हड़ताल रही। बैंक भी हड़ताल की जद में रहे। चक्काजाम के कारण रोडवेज बसें नहीं चली। सर्व कर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान संत कुमार का कहना है कि केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने महंगाई पर काबू पाने के लिए तत्काल उपाय करने, बेरोजगारी पर नियंत्रण करने, श्रम कानूनों में मजदूर-विरोधी बदलावों को वापस लेने, पेंशन को बढ़ाने, ठेका प्रथा को बंद करने, निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की थी।
हरियाणा रोडवेज संघ कुरुक्षेत्र के उप प्रधान बलवंत सिंह देसवाल ने बताया कि राज्य सरकारों ने हड़ताल को नाकामयाब करने के प्रयास भी किए। सरकारों ने हड़ताल में भाग लेने वाले मजदूरों का वेतन काटने की भी चेतावनी दी। इसके बावजूद हड़ताल का पूरा असर रहा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement