Advertisement
आज भी कीचड बनी राह

पनोतिया पंचायत के पुर्व उपसरपंच भंवरलाल गुर्जर ने बताया कि क्षैत्र के ग्रामीणों ने कई बार मंत्री से लेकर , विधायक तथा अधिकारीयों तक शिकायत करते करते थक गये लेकिन काली मंगरी से सीमाल की सडक़ अभी तक डामरीकरण नहीं बनी है इससे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। सडक़ के किनारे विलायती बबुलों के होने से से सडक़ पर आने जाने वाले राहगीरों को लुटेरों का डर बना रहता है अगर इस सडक़ पर कोई चोर पीछे पड़ जाता है तो आखिर वहां से भागना मंहगा पड़ता है इस सडक़ पर पुर्व में भी दो तीन वारदात हो चुकी है । सडक़ की डामरीकरण की जाए जिससे स्थानीय आमजन को राहत मिले एक नेता को सुविधा देने के लिए चुना जाता है फिर भी ग्रामीणों को सडक़ की सुविधा नहीं मिल रही है ग्रामीण क्षैत्र के लोगो को गहरा आक्रेाश है।
-जो बनायेगे ये डामरीकरण सडक़ उसी को देगे हम वोट-
जोधपुरा के ग्रामीण जगदीश चन्द्र दाधिच ने बताया कि काली मंगरी से सीमाल सडक़ के लिए कई नेता लोगो को लिखित व मौखिक रूप से कई बार कहा गया है। लेकिन सडक़ की सुनवाई नहीं हुई है अबकी बार हमारे क्षैत्र की जनता उसी नेता को वोट देगी जो इस सडक़ को डामरीकरण करवाने में सहयोग करेगे, 4 किमी का सफर मुश्किल भरा है यहा चोरो का डर बना रहता है इस सडक़ के लम्बे समय से डामरी करण नहीं होने से सीमाल जाटियाकाखेड़ा पनोतिया, बिनोल साकरोदा आदि आसपास के ग्रामीणों को काबरी महादेव दर्षन के लिए करीब 10 किमी का चक्ककर ज्यादा लगाकर यातो सरदारगढ़ या कुंवारिया होकर मंदिर पर जाना होता है। ग्रामीणों ने कहा की अगर एक माह के भीतर यह सडडक़ डामरीकरण नहीं हुई तो विरोध प्रदद्र्वन किया जायेगा। जाटियाकाखेड़ा, साकरोदा, जोधपुूरा, कलामतोकाखेउ़ा, करतवास आदि गांवो के लोगो ने सडक़ को डामरीकरण करवाने की मांग की है।
-बारिश बाद करवायेगे सडक़ का काम शुरू- अभी बारिश का मौसम होने से सडक़ डामरी करण का कार्य सम्भंव नहीं है बारिश के मौसम खत्म होते ही कालीमंगरी- सीमाल सडक़ का डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जायेगा- सुरेन्द्र सिंह राठौड़ कुम्भलगढ़ विधायक।
Advertisement
राजसमन्द
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


