khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 6:00 PM (IST)
बाड़मेर। फर्जी पट्टो के प्रकरणों में दर्ज
प्राथमिकी में गिरफ़्तारी से बचने के लिए विधायक मेवाराम जैन की टीम उच्च न्यायलय
से स्टे लाने के लिए करीब एक सप्ताह से लगी हुई थी अंतत उन्हें आज सफलता मिली। जब
उच्च न्यायलय ने बिधायक की गिरफ़्तारी पर इस शर्त के साथ रोक लगाई की विधायक जाँच
में सहयोग करेंगे।।कुछ दिनों से सभी की निगाहें इस फैसले पर लगी थी।। विधायक के
विश्वस्त पार्षद सुल्तान सिंह रेडाना काफी दिनों से जोधपुर में डेरा डाले
थे। उन्होंने दूरभाष पर बी एन टी को बताया की राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज
प्रकरणों में विपक्षी येनकेन प्रकरण गिरफ़्तारी चाहते थे। इस स्थति से
बचने के लिए उच्च न्यायलय में गिरफ़्तारी पर रोक के लिए याचिका लगाई थी । जिस पर आज
सुनवाई थी। न्यायलय ने जांच में सहयोग की शर्त पर गिरफ्तारी पे रोक लगा दी।