State Minister inaugurated the new veterinary sub-centre Bhatkada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यमंत्री ने नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र भाटकडा का किया शुभारम्भ

khaskhabar.com: शनिवार, 02 अगस्त 2025 3:24 PM (IST)
राज्यमंत्री ने नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र भाटकडा का किया शुभारम्भ
सिरोही । नगर परिषद सिरोही के वार्ड नं. 09 में पशुपालन विभाग के परिसर में पशु चिकित्सा उप केन्द्र - भाटकड़ा में नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र का शुभारम्भ प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने किया। पशु चिकित्सा उप केन्द्र बजट घोषणा 2025-26 बिन्दु सं.127 के अन्तर्गत बनाया जाकर इसका शुभारम्भ किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने उष्ट्र संरक्षण योजना व गौशाला अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृषकों व पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रदेश सरकार के प्रयास एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। समारोह की अध्यक्षता सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की इस मौके पर सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में हुए नवाचार व निःशुल्क एम्बुलेंस से काश्तकारों की सुविधाओं पर ध्यान आकर्षित किया। सांसद ने 1962 मोबाईल वेटरनरी युनिट के बारे में अवगत करवाया तथा पशुपालको को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जानकारी दी । इस समारोह में विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement