Advertisement
डीआईएलआरएमपी के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला

राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश डिजीटल इण्डिया के तहत आधुनिक तकनीक अपनाते हुए विकास के शिखर की ओर अग्रसर है। डीआईएलआरएमपी के तहत भारत सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के 11 जिलों में जमाबंदी व नक्शों का डिजिटाईजेशन तथा मॉडर्न रिकार्ड रूम तैयार करने जैसे कार्य चल रहे हैं, शेष 22 जिलों में शीघ्र ही ये कार्य प्रारम्भ होंगे। इनसे जनता के व्यापक हित में दूरमागी परिणाम आएंगे।
विकास बने मिसाल
अमराराम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की सोच है कि ’’कदम ऎसे रखो कि निशान बन जाएं, विकास ऎसा करो कि मिसाल बन जाए।’’ उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित अमीन, पटवारी, ए.एस.ओ. व एस.ओ. सहित सैटलमेंट विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियोें से इसी भावना के अनुरूप भू-अभिलेख आधुनिकीकरण के कार्य को सम्पादित करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


