State level nurse/compounder training program concluded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य स्तरीय नर्स/कंपाउंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जनवरी 2025 7:20 PM (IST)
राज्य स्तरीय नर्स/कंपाउंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
जोधपुर। आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार द्वारा चार दिवसीय आवासीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन यूथ हॉस्टल रातानाडा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन में अतिरिक्त निदेशक डॉ राजीव लोचन शर्मा,उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग जोधपुर डॉ. शरीफ खां व जिला आयुर्वेद चिकित्सालय जोधपुर के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.अशोक कुमार मित्तल सहित सभी व्याख्यानकर्ता उपस्थित रहे। अतिरिक्त निदेशक डॉ राजीव लोचन शर्मा ने प्रशिक्षण ले रहे नवनियुक्त नर्स/कंपाउंडर का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आप के लिए जरूरी हैं जिस से अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे से काम करना व आमजन को कैसे लाभ पहुंचाया जाता है इस पर जोर दिया। उपनिदेशक डॉ. शरीफ खां ने सभी को व्यक्तिगत विकास व नर्सिंग के दायित्व को अपने-अपने चिकित्सालय/औषधालय में अहम भूमिका रहेगी।
डॉ.अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए नर्सेज को समाज में अपनी सेवाओं को सर्वजन हिताय की भावना से करने के लिए प्रेरित किया ।
उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण 6 जनवरी से 22 जनवरी तक कुल 4 बैच मे कुल 411 नव नियुक्त नर्स/कंपाउंडर को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें अलग-अलग व्याख्यान कर्ताओं ने व्याख्यान दिया।
समापन में व्याख्यान कर्ता डॉ. विष्णु दत्त शर्मा,डॉ. गोपाल नारायण शर्मा, दिनेश राजपुरोहित (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी) डॉ.एडीपी सिंह, डॉ. गायत्री, डॉ. देवेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. हेमलता सोनी, डॉ.मुकेश प्रजापत, डॉ मीनाक्षी पवार, व कार्यक्रम टीम में डॉ. सुखवीर सिंह चौधरी, डॉ.तेजक्ष मित्तल, डॉ. भागेश्वरी जनागल, डॉ. रामलाल, मदन सिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह, वरिष्ठ कंपाउंडर अब्दुल सलाम, विक्रम शर्मा, महेंद्र डूडी,सलीम सुल्तान, मालाराम, किशन शर्मा,दिनेश,परिचारक भोमाराम, अनोपाराम आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement