मोहाली। आई एस बिंद्रा स्टेडियम में 23 अक्टूबर रविवार को होने वाले भारत न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। पीसीए के आॅनरेरी सचिव जी एस वालिया और प्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि ये एक डे एंड नाइट मैच होगा। जो शाम पांच बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रेमी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक गेट नंबर 4 और 14 तक टिकिट ले सकते हैं। पीसीए के अनुसार बाॅक्स टिकिट लेवल टू 8 हजार रुपए, एसी लाॅज 4 हजार रुपए, पैवेलियन टेरेस तीन हजार रुपए, नाॅर्थ पेवेलियन दो हजार रुपए, वीआईपी ब्लाॅक एक हजार रुपए, नाॅर्थ वीआईपी साढ़े सात सौ, चेयर ब्लाॅक तीन सौ रुपए और चेयर ब्लाॅक स्टूडेंट की रेट दो सौ रुपए रखी गई है। टिकिट बेचने के लिए पीसीए की ओर से आईसीआईसीआई बैंक को अधिकृत किया गया है। जहां से क्रिकेटप्रेमी टिकट खरीद सकेंगे।