khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 3:35 PM (IST)
नागौर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर 29 अगस्त को खेल दिवस आयोजित होगा। इस मौके पर राजकीय स्टेडियम में हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में सम्मलित होने के लिए प्रतियोगी 28 अगस्त तक प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं।