Sports academy will be built in Banera, Phulia Kalan and Shahpura of Shahpura assembly constituency: MLA Bairwa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बनेड़ा, फुलियाकलां व शाहपुरा में खेल अकादमी बनाएंगे : विधायक बैरवा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 9:00 PM (IST)
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बनेड़ा, फुलियाकलां व शाहपुरा में खेल अकादमी बनाएंगे : विधायक बैरवा
-शाहपुरा में शारीरिक शिक्षकों का सम्मेलन में विधायक बैरवा का सम्मान शाहपुरा। शाहपुरा तहसील क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों ने बुधवार को देर सांय धरती देवरा वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा का 21 किलो की फूलमाला पहना कर, साफा बंधवा कर सम्मान किया है। विधायक बैरवा शारीरिक शिक्षक से त्यागपत्र देकर ही राजनीति में आये और विधानसभा का चुनाव लड़ा।
आरएसएस के प्रांतीय बौद्विक प्रमुख डा. सत्यनारायण कुमावत, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, ग्रामीण अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर की मौजूदगी में आयोजित समारोह में शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों ने संगठित भाव से विधायक बैरवा का स्वागत किया।
इस दौरान स्वागत सत्कार के बाद शारीरिक शिक्षकों ने अपनी मांगों के बारे में विस्तार से प्रतिवेदन रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में खेलों के विकास के लिए फंड दिलाने का अनुरोध किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लालाराम बैरवा ने कहा है कि वो स्वयं बचपन से खेलों से जुड़े रहे है। 25 वर्ष तक शारीरिक शिक्षक रहते हुए उनकी समस्या तथा गावों में खेलों की आवश्यकता के बारे में भली भांति समझते है। विधायक बैरवा ने कहा कि शाहपुरा क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों का सौभाग्य रहा है कि शाहपुरा में खेलों के प्रति जो लोगों व युवाओं में रूचि है, उसका परिणाम है कि खेलों में आज शाहपुरा का नाम राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर जाना व पहचाना जाता है। शाहपुरा के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश में पदक दिलाये है।
विधायक बैरवा ने कहा है कि वो खेल व खेलों के प्रति प्रांरभ से ही सकारात्मकता रखे है। इसी कारण वो शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के बनेड़ा, फुलियाकलां व शाहपुरा मुख्यालय पर खेल स्टेडियम व अकादमी बनाने का प्रयास कर रहे है। विधायक बैरवा ने कहा कि इसी मामले को लेकर वो प्रदेश के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को शाहपुरा जिला मुख्यालय पर खेल अकादमी का निर्माण करने, बनेडा में खेल स्टेडियम का निर्माण कराने, फूलिया कला में खेल स्टेडियम बनाने के लिये प्रस्ताव पत्र दिया है। जिससे शाहपुरा जिले में खेल सुविधाएँ बेहतर हो और क्षेत्र के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा मिले तथा खेल प्रतिभाओं का समग्र विकास हो और शाहपुरा जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करे, मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शाहपुरा जिले को जल्दी खेल अकादमी की सौगात प्रदान कराने का आश्वासन दिया।
आरएसएस के प्रांतीय बौद्विक प्रमुख डा. सत्यनारायण कुमावत ने सभी शारीरिक शिक्षकों से अपने अपने विद्यालय क्षेत्र में खिलाड़ियों को तराशने व उनको उचित अवसर प्रदान करने के लिए सभी संभव प्रयास करें और शासन के स्तर पर खेलों के विकास के लिए जितना संभव होगा उतना प्रयास कराया जायेगा।
शारीरिक शिक्षकों की शंकर सिंह राठौड, विवेक जोशी, कृष्णगोपाल सुरतानिया, श्याम सुंदर पोरवाल, मूलचंद खोईवाल आदि ने विधायक बैरवा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement