Advertisement
यूपी के अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 8 लोगों की मौत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) तेजवीर सिंह ने बताया कि पहले मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद लोग वहां इकट्ठा हो गए थे, और उसके बाद कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रील बनाने के लिए पांच बच्चे एक पानी की टंकी पर चढ़ गए, लेकिन उतरने के दौरान जर्जर सीढ़ी ढहने से तीन बच्चे — सिद्धार्थ (13), गोलू (14) और सनी (11) लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जबकि उनके पीछे आ रहे दो बच्चे ऊपर ही फंस गए और नीचे नहीं उतर सके। रविवार सुबह भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें बचा लिया गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अम्बेडकरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


