धौलपुर। नगर परिषद ने निहालगंज पुलिस की मदद से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन की थैलियों को जब्त किया है। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा और निहालगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप गच गया और कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए। नगर परिषद प्रशासन के मुताबिक प्रतिबंधित पाॅलिथीन के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।