Special cleanup operation was launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष सफाई अभियान का हुआ शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 3:13 PM (IST)
विशेष सफाई अभियान का हुआ शुभारंभ
भीलवाड़ा। गांधी जयन्ती के अवसर पर शहर में रविवार से आगामी एक माह के लिए विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हो गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सूचना केन्द्र चौराहे पर नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, जिला कलक्टर डॉ.टीना कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर गिरीराज कुमार वर्मा और आनन्दीलाल वैष्णव, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने सफाई करके अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आम लोगों ने भी अभियान में रूचि दिखाई और अपनी भागीदारी निभाई। अब अगले एक महीने तक चलने वाले अभियान में नगर परिषद के सभी वार्डों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement