SP workers paid tribute to former Chief Minister Mulayam Singh Yadav on his second death anniversary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 9:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपाइयों ने द्वितीय पुण्य तिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 09:20 AM (IST)
सपाइयों ने द्वितीय पुण्य तिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
कोंच। पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव को उनकी द्वितीय पुण्य तिथि पर सपाइयों ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके संस्मरणों को याद किया। मुहल्ला गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति में दिन गुरुवार को स्व. मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में आहूत किया गया। इस दौरान सपा व कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को आगे बढाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत जरूरतमंदों को अपने हांथों से भोजन परोसकर उन्हें भोजन कराया। इस दौरान शिवांग दुबे, मुलायम सिंह कुशवाहा, केहर सिंह यादव, अजय राजू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, धीरेंद्र चौधरी, राजेन्द्र सिंह, सईद अहमद, अनिल पटेरिया, माजा उल्ला खां गौरी, रामशरण कुशवाहा एडवोकेट, सभाषद बिक्की दुबे, लकी दुबे, सतीश परिहार सामी, भोलानाथ झाँ, लाला मिस्त्री सहित तमाम पार्टीजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष ने समाजवाद की धारा को आगे बढाने का आह्वान करते हुए आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद अर्पित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement