SP veteran has joined BJP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा के पुराने सिपाही ने ओढ़ा बीजेपी का चोला

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 5:46 PM (IST)
सपा के पुराने सिपाही ने ओढ़ा बीजेपी का चोला
संभल। मुलायम सिंह यादव के खास सिपहसलाहकार रहे गुन्नौर बिधान सभा के पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव आज अपने बड़े लावलस्कर के साथ भाजपा में शामिल हो गए। संभल जनपद की असमोली विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का मौका था, जिसको इस तरह भुनाया भाजपा ने। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला ने आकर शिरकत की और गुन्नौर विधान सपा के गढ़ में भाजपा को एक मजबूत नेता शामिल करके सपा को बड़ा झटका दे गए। अजीत कुमार यादव सैकड़ों गाड़ियों मैं भर कर आए दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ जब सम्मेलन के लिए निकले तो सपाई भी चकित रह गए। सम्मेलन मैं अजीत कुमार यादव के नारे लगाए जाने लगे और प्रदेश उपाध्यक्ष भी भीड़ को देखकर गदगद नजर आए ,इसी के साथ अजीत को गले लगा लिया और आगे कार्यकर्ताओं को विश्वास दिला गए कि आगे आने वाला समय भाजपा का होगा। सपा मुखिया पर अपना घर नहीं संभल रहा तो प्रदेश क्या संभलेगा। सपा में कुछ भी ठीक नहीं है सब बंदर बाट चल रहा। चाचा भतीजे में बंदर बाट की लड़ाई है और किसी की नहीं। यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement