बून्दी। किसी भी प्रकार की समस्या हो, उसका समाधान आईटी के द्वारा हो सकता हैं। वर्तमान समय में डिजिटल होने की बात सब करते हैं, आईटी का उपयोग करेगें, तभी हम डिजिटल हो पायेंगे। ऐसा कहना हैं जहाजरानी, सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की टास्क फोर्स के सदस्य विनीत गोयनका का। गोयनका ने कहा कि आईटी केवल व्यापार, व्यवसाय जगत का ही नहीं अपितु समाज के प्रत्येक क्षेत्र क्षेत्र में अपने नवीन आयाम स्थापित करेगी। विनीत गोयनका सोमवार को उमंग संस्थान द्वारा हट्टीपुरा स्थित केशवराम बलिराम हेडगेवार बी॰एड॰ कॉलेज में आयेाजित आईटीफोर परिवहन, इंटरेक्टिव सेशन एवं अवेयरनेस प्रेाग्राम मे मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थें। प्रोग्राम मे एआईएम आईटी के राजस्थान चेप्टर हेड विरेन्द्र शर्मा, शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणावत, डिजिटल बून्दी के मेंटर मनीष पाटनी तथा आमेर के अजय सिंह मंचासीन रहे।गोयनका ने विद्याार्थियों से सवाल जवाब करते हुऐ हमारी परिवहन व्यवस्था की समस्याओं और उनके समाधान में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डालते हुऐ अविलंब सूचना प्रवाह, प्रभावशीलता व परस्पर क्रिया के प्रभावी मंच के रूप में सोशल मीडिया को सशक्त माध्यम बताया और सभी छात्राध्यापक और छात्राध्यापिकाओं को स्मार्ट टीचर बनने हेतु आईटी से जुडऩे का आह्वान भी किया। गोयनका ने विद्याार्थियों के साथ समस्याओं पर परस्पर सवांद करते हुऐ अच्छे सुझावों मांगे। इस अवसर पर वीरेन्द्र शर्मा ने इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सदुपयोग और दुरूपयोग पर प्रकाश डालते हुऐ उसके शेक्षिक परिप्रेक्ष्य मे उपयोग को रेखांकित किया और आईटी व सोशल मीडिया के द्वारा सामाजिक कुरितियों और बुराईयों को दूर करने में उपयोगी भी बताया। शर्मा ने कहा कि आईटी व सोशल मीडिया का सदुपयोग पूरे समाज और देश को विकास की राह पर ले जायेगा। कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह राणावत ने शाब्दिक स्वागत करते हुऐ दिन प्रतिदिन आने वाली परिवहन समस्याओं के बारे में बताया। मनीष पाटनी और अजय सिंह ने भी संबोधित किया। आभार जय सिंह सौलंकी ने तथा संचालन छुट्टन लाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर जयसिंह सौलंकी, प्रमोद श्रृंगी, विजयबहादुर सिंह हाडा, हेमराज शर्मा, किरण, राकेश सहित सभी छात्राध्यापक और छात्राध्यापिकाऐं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC