धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के रूपसपुर गांव की एक विवाहिता ने पति सहित सास,ससुर के खिलाफ शारीरिक रूप से प्रताडि़त और दहेज़ मांगने का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि रूपसपुर गांव निवासी पीडिता बृजेश देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व भदौरिया पाड़ा बाड़ी निवासी लक्ष्मण कुशवाह के साथ संपन्न हुई थी। पीडिता ने रिपोर्ट में बताया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली जन उससे और दहेज की मांग करने लगे। पीडिता ने जब ससुराली जनों के सामने असमर्थता जताई तो उन्होंने पीडिता को शारीरिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। पीडिता ने पीहर पहुच कर ससुराली जनों द्वारा दी गई यातनाओं से अवगत कराया। जहां परिजनों ने पीडि़ता को कंचनपुर थाने ले जाकर ससुराली जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मामला दर्ज अनुसन्धान शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।