हिसार। शहर के सेक्टर 14 में बाइक सवार स्नेचर्स गैंग ने तीन दिन में दो महिलाओं के साथ छीनाझपटी कर नकदी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-14 निवासी नेहा शनिवार को जब दोपहर में घर लौट रही थी। तब बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ में रखे पर्स को छीना और फरार हो गए। नेहा ने बताया कि पर्स में 15 हजार रुपए, मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओरयह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन