smuggler put posts on social networking site-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तस्कर ने दी पुलिस को नसीहत, सोशल साइट पर डाला पोस्ट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 2:02 PM (IST)
तस्कर ने दी पुलिस को नसीहत, सोशल साइट पर डाला पोस्ट
जोधपुर। डोडा-पोस्त तस्करी मामले में पुलिस की नकेल के बाद अब एक तस्कर ने अपनी पीड़ा सोशल साइट पर जाहिर की है। राजू इराम का ताल्लुक भी तस्कर सुमता बिश्नोई से रहा है। माना जा रहा है कि राजू सुमता का चहेता रहा है, साथ ही तस्करी में साझेदार भी रहा है। सुमता के साथ जोधपुर ने पुलिस ने राजू को भी मादक पदार्थों की तस्करी तथा चोरी के वाहन काम लेने के मामलों में नामजद किया है। इन्हीं मामलों में पुलिस को इराम की तलाश है। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि डोडा-पोस्त तस्करी का नेटवर्क खड़ा करने में वांछित कुख्यात तस्कर राजू इराम की जिन्दगी फिल्मी डॉन जैसी है। रईस अंदाज और आलीशान रहन-सहन वाले राजू ने अपनी प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हिदायत दी है कि उसे सुधरने का मौका दिया जाए। फेसबुक पर राजू इराम के नाम की आईडी पर डाली पोस्ट के जरिए उसने एक तरफ अपराध के दलदल से बाहर आने में मदद का आग्रह किया है तो दूसरी तरफ हथियार उठाने के लिए मजबूर नहीं करने की चुनौती भी दी है। कौन है राजू इराम यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement