Skill Development College will open this year - Meghwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसी साल खुलेगा स्किल डवलपमेंट काॅलेज - मेघवाल

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 7:58 PM (IST)
इसी साल खुलेगा स्किल डवलपमेंट काॅलेज - मेघवाल
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में रविवार को जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेवाड़-वागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान की ओर से हुए इस सम्मान समारोह में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान जनजाति समाज की प्रतिभाओं सहित करीब 400 छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में जनजाति वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज की कुरुतियों को दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वित्त राज्य मंत्री मेघवाल ने आदिवासी अंचल के जनजाति छात्रों को सौगात देते हुए इसी साल स्किल डवलपमेंट महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की। साथ ही जनजाति समाज के नेताओं से कहा कि वे सीएसआर फंड के तहत कोई एक प्रपोजल भेजें। जिससे जनजाति छात्रों के विकास के लिए ओर भी कोई सेंटर खोला जा सके। समारोह मे मंत्री सुशील कटारा, धनसिंह रावल, सांसद अर्जुन मीणा, पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा सहित जनजाति समाज के कई विशिष्ट लोग मौजूद थे।

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement